नवादा के गोविंदपुर में कार से 252 लीटर विदेशी शराब जब्त, धंधेबाज फरार

बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने तीन किलोमीटर तक पीछा करने के बाद धनपुरी गांव के पास वाहन जप्त कर थाने लायी। गोविंदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से एक स्विफ्ट डिजायर कार में शराब लोड कर तेज रफ्तार से बिहार की ओर लाया जा रहा है।

नवादा के गोविंदपुर में कार से 252 लीटर विदेशी शराब जब्त, धंधेबाज फरार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

नवादा : झारखंड से बिहार लायी जा रही विदेशी शराब को बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने तीन किलोमीटर तक पीछा करने के बाद धनपुरी गांव के पास वाहन जप्त कर थाने लायी। गोविंदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से एक स्विफ्ट डिजायर कार में शराब लोड कर तेज रफ्तार से बिहार की ओर लाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर एएसआई रामबली प्रसाद, राजेश कुमार और अन्य पुलिस बल के साथ गोविंदपुर चौक पर नाकेबंदी की गयी। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी को तेज गति से नवादा की ओर भगा ले गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया। करीब 3 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद चालक मुख्य सड़क छोड़कर धनपुरी गांव की ओर मुड़ गया।

आगे रास्ता बंद होने के कारण आरोपित गाड़ी छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर लिया। थाने में जब्त वाहन की तलाशी के दौरान कुल 252 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी। इसमें 18 कार्टून में 500 एमएल के 432 कैन बीयर (216 लीटर), 2 कार्टून सिग्नेचर शराब (18 लीटर), 1 कार्टूनकार्टून ब्लेंडर्स प्राइड (9 लीटर) शामिल हैं।

थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जब्त वाहन के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। नवादा से एनबीसी 24 संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट।